Khagaria News: परबत्ता: स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: परबत्ता में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। विधायक बाबूलाल शौर्य, प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। एसएस पब्लिक स्कूल और संत मेरिस इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।

Khagaria News:   परबत्ता: स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उक्त मौके पर विधायक आवास डुमरिया बुजुर्ग में स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य, प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमेन अर्चना देवी, सीएससी में डॉ हरिनन्दन शर्मा, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ प्रतिमा आचार्या परबत्ता थाना में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भरतखंड थाना में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, मड़ैया थाना में थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी व्यापार मंडल में अध्यक्ष दिलीप कुमार, पशु चिकित्सालय परबत्ता में डॉ खगेश कुमार, कृषि कार्यलय में आत्मा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायत सरकार भवनो में स्थानीय मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया क इस मौके पर एसएस पब्लिक स्कूल परबत्ता,संत मेरिस इंग्लिश स्कूल श्रीरामपुर ठूठी आदि शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय त्योहार पर आधारित अभिनय, संगीत, नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया क कार्यक्रम के पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा मनोहर झांकिया निकाली गयी क जिसे देख स्थानीय लोगो ने कला की सराहना किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: परबत्ता: स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न