ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियापुस्तकालयों में दीमक चाट रही हैं किताबें

पुस्तकालयों में दीमक चाट रही हैं किताबें

जिले के माध्यमिक स्कूलों में रख रखाव के अभाव में किताबों को दीमक चाट रही हैं। स्कूलों में जहां पुस्तकालय व्यवस्थित नहीं हैं, वहीं किताबों के रख र खाव की समुचित साधन भी नहीं हैं। आलम यह है कि...

पुस्तकालयों में दीमक चाट रही हैं किताबें
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 23 Apr 2018 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के माध्यमिक स्कूलों में रख रखाव के अभाव में किताबों को दीमक चाट रही हैं। स्कूलों में जहां पुस्तकालय व्यवस्थित नहीं हैं, वहीं किताबों के रख र खाव की समुचित साधन भी नहीं हैं। आलम यह है कि पुस्तकालय में रखीं किताबें बर्बाद हो रही हैं। जाहिर है कि साल 2014 में जिले के राजकीयकृत व अल्पसंख्यक माध्यमिक स्कूलों में पुस्तकालय की व्यवस्था की गई।

पुस्तकालय के लिए पुस्तकालय अध्यक्ष भी बहाल किए गए। पर, कई स्कूलों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद खाली ही हैं। पुस्तकालय में नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों के सिलेबस के किताब की खरीद की गई। साथ ही जेनरल नॉलेज, कहानी, मनोरंजक, धार्मिक व इतिहास से जुड़ी किताबें आई। वहीं कम्प्यूटर से संबंधित किताब भी हंै। पर, अधिकांश स्कूलों में छात्र व छात्राओं के लिए पुस्तकालय की किताबें काम नहीं आ रही है। जेएनकेटी इंटर स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं है।

एक शिक्षक को ही पुस्तकालय की व्यवस्था देखरेख के लिए जिम्मेदारी दी गई है। पुस्तकालय अध्यक्ष के नहीं रहने के कारण किताब ोंके रखरखाव की समस्या है।माध्यमिक स्कूल, भदास में प्राचार्य कक्ष में ही पुस्तकालय है। डीईओ सुरेश साहु ने बताया कि पुस्तकालय में पर्याप्त किताब की व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें