उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब भट्टी का किया उदभेदन, किया गया नष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब भट्टी का किया उदभेदन, किया गया नष्टउत्पाद पुलिस ने अवैध शराब भट्टी का किया उदभेदन, किया गया नष्टउत्पाद पुलिस ने अवैध शराब भट

उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब भट्टी का किया उदभेदन, किया गया नष्ट

खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस की टीम ने सोमवार की देर शाम रहीमपुर गांव से सटे नदी किनारे छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी नष्ट किया। इधर दूसरी जगह से एक शराब कारोबारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रहीमपुर के पास से शराब भट्ठी का उदभेदन किया गया। मौके से 45 लीटर चुलाई शराब बरामद कबी गई साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किया गया। मौके पर बरामद भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया। दूसरी ओर उत्पाद एएसआई ललिता कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गोगरी थाना अंतर्गत गोढ़िया टोला से भगवान यादव को चार लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं अन्य जगहों से चार शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।