कलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू सम्मेलन

Feb 02, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

कलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू सम्मेलनकलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू सम्मेलनकलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू सम्मेलनकलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू स

कलश यात्रा निकाल कर किया हिन्दू सम्मेलन

बेलदौर, एक संवाददाता बोबिल पंचायत के भगवान स्थान फुलवड़िया में रविवार को एक दिवसीय सनातन हिन्दू सम्मेलन हुआ। जिसमें इस समाज के एकता एवं मजबूती पर बल दिया गया। इसका आयोजन सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति बेलदौर मंडल के बोबिल फुलवड़िया खंड के बैनर तले किया गया। सम्मेलन के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 131 कन्याओं के साथ ही दर्जनों की संख्या में उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कलश यात्री बोबिल फुलवड़िया का भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। कलश यात्री सम्मेलन स्थल से खाली कलश माथे पर लेकर शिव मंदिर फुलवड़िया के प्रांगण में पहुंचा।

जहां स्थित कुंआ पर पंडितों ने विधि विधान के साथ कलश में जल भर कर मंदिर परिसर से रवाना किया। कलश यात्री जल भर कर मंदिर परिसर से निकल कर फुलवड़िया एवं बोबिल गांव का भ्रमण किया। कलश यात्री के साथ ही भगवान राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान कलश यात्री जात-पात का करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई के अलावा अन्य धार्मिक नारे लगा रहे थे। आयोजन कमेटी के सुबोध चौधरी, पूरण मंडल, अजय कुमार शर्मा, किशोर साह, रंजीत कुमार, पवन कुमार हिटलर, राजेश कुमार आदि ने आवश्यक सहयोग किया। आयोजन कमेटी के द्वारा कलश यात्री को खीर भोजन करवाया गया। वहीं सम्मेलन में भाग लेने वाले लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। फोटो: 37 रविवार को फुलवड़िया गांव में निकाले गए कलश यात्रा में भाग लेते कलश यात्री बॉक्स: मां ब्राह्मणी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा 151 कन्याओं ने लिया भाग, दो दिवसीय पूजा का आयोजन भक्तिमय माहौल में रमा पूरा इलाका चौथम। एक प्रतिनिधि रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में रविवार को नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मां कात्यायनी मंदिर परिसर के समीप स्थित नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। वेद मंत्रोच्चारण और धार्मिक जयघोष के साथ कलश यात्रा मंदिर से निकलकर मां कात्यायनी कोसी नदी तक पहुंची, जहां विधिवत जलभर किया गया। जलभर के उपरांत कलश के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में कलश की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। डॉ. ऋषि कुमार ने बताया कि नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर के स्थापना दिवस एवं प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दो दिवसीय पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू , शिक्षक मुकेश कुमार मधुकर, मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंह उर्फ डोमी सिंह, संजय सिंह, चंदेश्वरी राम, रविश कुमार, अशोक सिंह, चन्देशरी सिंह, जयप्रकाश सिंह, शंभू सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, अमर सिंह, विश्व भारती, रामपुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मिथलेश सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ मन्नू, नंदलाल सिंह, डॉ. वकील सिंह, विनोदी सिंह, रामफल सिंह, रामोतार सिंह, लड्डू सिंह, बबलू कुमार, सिरों सिंह, कैलाश सिंह, रजनीश कुमार, अजेश सिंह, बलराम सिंह, उत्तम लाल सिंह, सुरसेन कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;