अलौली: सात महीने के बाद जलने लगा हाईमास्ट लाइट
3. बोले असर:अलौली: सात महीने के बाद जलने लगा हाईमास्ट लाइटअलौली: सात महीने के बाद जलने लगा हाईमास्ट लाइटअलौली: सात महीने के बाद जलने लगा हाईमास्ट लाइट

अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड परिसर में सांसद महबूब अली कैशर की अनुशंसा पर सांसद मद से लगा हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट सात महीने बाद शनिवार की शाम से जलने लगा। उल्लेखनीय है कि गत 5 सितंबर की बोले पेज पर हिन्दुस्तान हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब, लोगों में रोष शीर्षक से खबर प्रमुखता से छपी थी। जिस पर शुक्रवार को योजना पदाधिकारी ने गंभीरता से एजेंसी को पत्र लिखकर अविलंब लाइट ठीक करने वं सूचना पट लगाने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में एजेंसी के मिस्त्री ने शनिवार को आनन-फानन में हाईमास्ट लाइट जलाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट ठीक कर रहे मिस्त्री आपस में बात कर रहे थे कि इसके सिस्टम में कुछ खराबी है।
जब तक उस सामग्री को नहीं बदला जाएगा तब तक सही से काम नहीं करेगा। कुछ दिन चलने के बाद ही लाइट सेवा देना बंद कर सकती है। इधर योजना पदाधिकारी बबन कुमार ने बताया कि प्रखंड परिसर का हाईमास्ट लाइट जलने लगा है। इसकी जानकारी एजेंसी ने उन्हें दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




