ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामहिलाओं की मनुहार पर मिला हाई स्कूल का तोहफा

महिलाओं की मनुहार पर मिला हाई स्कूल का तोहफा

महिलाओं की मांग व मनुहार पर अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय चातर को हाईस्कूल में उत्क्रमित कर दिया गया है। सोमवार को ग्रामीणों को जैसे ही यह खबर मिली, गांव जश्न में तब्दील हो...

महिलाओं की मनुहार पर मिला हाई स्कूल का तोहफा
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 27 Aug 2018 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं की मांग व मनुहार पर अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय चातर को हाईस्कूल में उत्क्रमित कर दिया गया है। सोमवार को ग्रामीणों को जैसे ही यह खबर मिली, गांव जश्न में तब्दील हो गया।

ग्रामीण खासकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। आखिर खुशी हो भी क्यों नहीं, गांव में हाईस्कूल के रूप में तोहफा जो मिला था। अब गांव की बिटिया को पढ़ने के लिए आठ किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अब वे घर बैठे की मैट्रिक पास करेंगी। बेटों को पढ़ाई के लिए खगड़िया आने-जाने से मुक्ति मिलेगी। इधर हाई स्कूल मिलने का तोहफा मिलने की खुशी में विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधान पार्षद सोने लाल मेहता, जदयू राज्य परिषद सदस्य अशोक सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, शंभू झा, संजय सिंह, लाल बाबू, नवल सिंह, बहादुर महतो, सुबोध यादव सहित चातर गांव की जागरूक महिलाएं विमला देवी, शांति देवी, बबिता देवी, पूर्व विधायक रामचन्द्र सदा, बेदार प्रसाद सिंह, जवाहर सिंह, रामबलि रजक, सरपंच ओम प्रकाश पंडित, एमएच, गोखला देवी, समता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थी।

जदयू राज्य परिषद सदस्य अशोक सिंह ने बताया कि इसी चार अगस्त को सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह रोड शो के क्रम में अलौली के चातर गांव पहुंचे थे तो वहां ग्रामीणों ने न केवल स्वागत किया बल्कि हाई स्कूल की भी मांग कर डाली। श्री सिंह ने बताया कि इन महिलाओं की मनुहार को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने उनकी मांग को पूरी कर दी। कहा कि महिला सशक्तिकरण का ही नतीजा है कि अब महिलाएं बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें