देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार की शाम अचानक से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर तक आसमान में गरज के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं तेज हवा से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली ठप होने से लोग परेशान रहे। बारिश के जगह-जगह सड़क पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम का हाल
जिले में दोपहर आसमान में बना रहा बादल, तापमान दर्ज हुआ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस : जिले में सोमवार को देर दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल आने से मौसम खराब हो गया। तेज हवा के असर से मौसम नरम हो गया। सुबह में भी मौसम खराब जैसा रहा। हालांकि दोपहर में उमसभरी गर्मी महसूस हुई। मौसम में बदलााव से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद बारिश से तापमान गिरा रहा था। सुबह के समय में मौसम साफ रहा था। इसके बाद अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को हल्का धूप निकला रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेलिसयस दर्ज हुआ था। औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी। गत शुक्रवार को मौसम नरम बना रहा था। दोपहर बाद बारिश हुई थी। जिससे तापमान काफी गिरा रहा था। गत गुरुवार को भी भीषण गर्मी से राहत रही थी। गत बुधवार की देर शाम तेज हवा के साथ बारिश से ठंड जैसा महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रही थी। पछुआ हवा औसतन 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।
आगामी तापमान
जिले में आज अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान: जिले में पांच मई को आसमान में बादल के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आगामी छह मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकती है। वहीं सात से नौ मई तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। जबकि दस मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। दस मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 11 व 12 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आगामी 13 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। इधर अगले सप्ताह तक आसमान में बादल रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 10 मई को भी बारिश हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


