सीएस ने चौथम सीएचसी का किया निरीक्षण, हीटवेव कक्ष का जायजा लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

चौथम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रामेन्द्र कुमार ने हीटवेव कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। एपीएचसी में हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टरों को सतर्क रहने और एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

सीएस ने चौथम सीएचसी का किया निरीक्षण, हीटवेव कक्ष का जायजा लिया

चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया सिविल सर्जन डॉ. रामेन्द्र कुमार ने मंगलवार दोपहर दो बजे चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बने हीटवेव कक्ष का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. रमेन्द्र कुमार ने सभी वार्डों, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी और जांच घर का दौरा किया। उन्होंने साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का गंभीरता से अवलोकन किया।सिविल सर्जन ने बताया कि हीटवेव से बचाव के लिए एपीएचसी यानी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बचाव के लिए आवश्यक दवाएं और अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस तैयार रहे। डॉक्टरों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और हीटवेव से बचाव को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर चौथम सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमर कुमार के अलावा रणजीत कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।