जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी और खगड़िया में हुआ ठहराव, किया स्वागत

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी और खगड़िया में हुआ ठहराव, किया स्वागत

संक्षेप:

जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी और खगड़िया में हुआ ठहराव, किया स्वागतजोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी और खगड़िया में हुआ ठह

Sep 16, 2025 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जोगबनी-ईरोड 06602 अप अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी और खगड़िया स्टेशन पर सोमवार की देर शाम भव्य स्वागत किया गया। मानसी में सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल ने हरी झंडी दिखायी। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यह ट्रेन दक्षिण भारत को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। उदघाटन स्पेशल अमृत भारत ट्रेन पूर्व से निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से देर शाम करीब सवा नौ बजे खगड़िया रेलवे जंक्शन पहुंची। जहां से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया। इधर खबर लिखे जाने तक उदघाटन स्पेशल 2631 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खगड़िया में आने का इंतजार हो रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि उदघाटन स्पेशल ट्रेन के स्वागत को लेकर मानसी और खगड़िया जंक्शन पर कार्यक्रम आयोजित की गई थी। खगड़िया में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसे पुरस्कृत भी किया गया। वहीं स्काउट एंड गाइड, गढ़हरा के बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत की गई। जो लोगों का मन मोह लिया। इधर मौके पर सोनपुर के रेल अधिकारी मनु रतन, खगड़िया डीसीआई कुमोद रंजन, मुख्य टिकट निरीक्षण विश्वजीत कुमार, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, सांसद के पीए विकास कुमार, पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाषचंद्र जोशी सहित अन्य रेल अधिकारी, कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद थे।