विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्कृष्ट मॉडल किए प्रस्तुत
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्कृष्ट मॉडल किए प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्कृष्ट मॉडल किए प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने

खगड़िया, एक प्रतिनिधि न्यू होली गैंगेज पब्लिक स्कूल में 'प्रज्ञान' नामक एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी और मेले का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन डॉ. हरि ओम प्रसाद और नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें प्रदर्शित सभी मॉडल पूरी तरह से कार्यशील थे। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट, रोपवे मॉडल, चंद्रयान, नदी की सफाई करने वाला वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और सन डायल (सूर्य घड़ी) जैसे बेहतरीन मॉडल बनाए। इस सफल आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य समरेश जालान ने सभी छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना की।
उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए वादा किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे कई और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। फोटो: 1 कैप्शन: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल। नशा मुक्त होली को लेकर किया लोगों को जागरूक खगड़िया। एक प्रतिनिधि मध्य विद्यालय, शेखपुरा प्रखंड खगड़िया के छात्र, छात्राएं और स्थानीय अभिभावक के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में नशा मुक्त होली पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभिभावकों को संबोधित करते हुए यशवंत ने कहा कि नशेड़ी के संगत से अपने बच्चों को दूर रखिए। सतत निगरानी की आवश्यकता है। तभी आपका बच्चा देश का सुयोग्य नागरिक बनेगा। होली खुशी और सौहार्द का पर्व है। इस पर्व में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का इस्तेमाल करके रंग मे भंग डालने का प्रयास नही करें। वही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार जवाहर और नशा मुक्त भारत के सदस्य अवधेश कुमार ने सभी से सुरक्षित और नशा मुक्त होली मनाने का आग्रह किया। नशा मुक्त भारत कि ओर से आए हुए सभी ग्रामीण महिलाओ और छात्रों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस मौक पर ग्रामीण सुमित्रा देवी, संजु देवी, रूबी देवी, इंदु कुमारी, टीना देवी, शिक्षक अभिमन्यू कुमार, संजीव कुमार, इन्दु गुप्ता सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थीं। फोटो: 28 कैप्शन: नशा मुक्त होली का संदेश देते नशामुक्त भारत के संस्थापक।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



