Khagaria News: मानसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
Khagaria News: खगड़िया: मानसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को विभिन्न अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य समाज में भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देना है। आगामी शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

Khagaria News: खगड़िया : मानसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड मुख्यालय से गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर रथ एवं कलश शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ
समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित शोभायात्रा को राजीव कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर सीओ लीलावती देवी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, विकास मित्र अभिषेक कुमार, सुबोध कुमार, शंभू कुमार, किशोर कुमार, वीणा कुमारी, भाजपा नेता राजाराम सिंह, गोपालकृष्ण चौधरी, निशांत गौरव, रंजीत कुमार दास सहित प्रखंड के कई कर्मी आदि मौजूद थे।
समाज में समरसता का संदेश
बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। अभियान के तहत मानसी प्रखंड की सभी पंचायतों के महादलित टोलों में आगामी 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ़ोटो : कैप्शन : गुरुवार को मानसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल अधिकारी, कर्मी व अन्य।


