हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश शोभायात्रा
हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश शोभायात्राहनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश शोभायात्राहनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को

गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के पितोंझिया गांव में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा गोगरी गंगा घाट से कलश में गंगा जल भरकर हनुमान मंदिर पितोंझिया पहुंचे। जिसमे 101 कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत गोगरी गंगा घाट से हुई। यहां विधि-विधान से कलशों में पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु 'जय श्री राम' के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पितोंझिया गांव पहुंचे।बताया गया कि शुक्रवार को हनुमान मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था।
शनिवार से लगातार 48 घंटे तक रामधुनि यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। फोटो : कैप्शन: गोगरी: कलश शोभायात्रा में भाग लेतीं महिला श्रद्धालु। धूमधाम से जीर्णोद्धार बाद कुआं का किया गया ब्याह खगड़िया, ण्क प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना अंतर्गत महद्दीपुर गांव के वार्ड संख्या दो में एक अनूठा और भक्तिमय आयोजन देखने को मिला। जहां शुक्रवार से 'कुआं विवाह' के उपलक्ष्य में चौबीस घंटे का अखंड रामधुनि यज्ञ प्रारंभ किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए महंत छोटू छलिया ने बताया कि इस पावन यज्ञ में कुल चार सुप्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। इन मंडलियों में स्थानीय मां काली रामधुनी मंडली महद्दीपुर के साथ-साथ मुस्कान रामधुनी मंडली बेगूसराय, अभिमन्यु रामधुनी मंडली सहरसा और मधेपुरा से आई एक अन्य प्रतिष्ठित रामधुनी मंडली शामिल हैं। इन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे भजनों और राम नाम के जाप का आनंद लेने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस पारंपरिक उत्सव की गरिमा को समझाते हुए मुखिया प्रतिनिधि अमन कुमार ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से वैदिक परंपराओं पर आधारित है। शनिवार की रात्रि को कुआं विवाह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे हिंदू रीति-रिवाजों और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। गांव में इस प्रकार के दुर्लभ विवाह समारोह को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्सुकता है और लोग सामूहिक रूप से इस उत्सव की सफलता में अपना सहयोग दे रहे हैं। फ़ोटो:- कैप्शन: पसराहा: महद्दीपुर गांव में कुंआ के विवाह के दौरान भाग लेते लोग। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : निवास बाबा महेशखूंट। एक प्रतिनिधि एक मानव सेवा से बढकर कोई धर्म नहीं होता है। मनुष्य को संत, निर्धन,दिव्यांग तथा वृद्ध की सेवा करना चाहिए। दुसरे के परोपकार करने से मनुष्य को सुख,समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह बातें कामतटोल पकरैल में आयोजित एक दिवसीय संतमत सत्संग में कुप्पाघाट से आये पुज्यपाद स्वामी श्री निवास बाबा ने शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने अच्छे कर्मों से जीवित में भी मौक्ष व मुक्ति की प्राप्ति कर सकता है। सत्संग को अपनाकर तथा संत जनों के साथ रहकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। मनुष्य को दूसरे के दुख तथा सुख में हमेशा साथ देना चाहिए। एक दुसरे की सहयोग करने की भावना रखनी चाहिए। स्वामी नरेश बाबा ने कहा कि धन,ज्ञान की दान करने से बढता है। संतमत के साथ साथ रहकर सत्य और धर्म की राह पर चलने वाले मनुष्य की कल्याण होती है। मनुष्य को अपना जीवन सफल व सार्थक बनाने के लिए धार्मिक राह अपनाना चाहिए। धर्म-कर्म से मनुष्य महान कहलाता है। पकरैल पंचायत के पुर्व सरपंच सुधा मतवाला के श्रद्धांजली समारोह कार्यक्रम में परिजनों के द्वारा विधवा,नि:सहाय तथा दिव्यांगों के बीच अंग बस्त्र दान दिया गया। संतमत सत्संग समिति,पकरैल के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा की मातृ पिता की सेवा करना सभी संतानों का परम कर्तव्य होता है। जो घर परिवार आपास में मिल जुल कर रहता है। वैसा घर स्वर्ग के समान होता है। इस मौके पर सुरेश यादव मतवाला, राजीव कुमार रंजन उर्फ ललन, जितेन्द्र कुमार,अजीत कुमार, मिलन कुमार,गोपाल कुमार पटेल, वकील बाबा, सत्यनारायण बाबा, प्रमोद गुरूजी, नरायण शर्मा, संजय साह, आशा देवी आदि मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



