Khagaria News: मानसी बाजार में गणेश महोत्सव 14 को, जलपरी व मीना बाजार होगा मुख्य आकर्षण

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: मानसी बाजार में गणेश महोत्सव 14 को, जलपरी व मीना बाजार होगा मुख्य आकर्षण मानसी बाजार में गणेश महोत्सव 14 को, जलपरी व मीना बाजार होगा मुख्य आकर्षण

Khagaria News: मानसी बाजार में गणेश महोत्सव 14 को, जलपरी  व मीना बाजार होगा मुख्य आकर्षण

Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी बाजार के राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव मानसी बाजार में गणेश महोत्सव आगामी 14 सितंबर को होगा। इस बार जलपरी, झूला व मीना बाजार मुख्य आकर्षण होगा। बाजार के वालीबॉल मैदान में टावर, डेगन ट्रेन, नौका विहार व ब्रेकडांस झूला लगाया जा रहा है। वही जयपुर के पंडित मनीषानंद वैदिक संगीतमय पूजा-अर्चना कराएंगे। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल व तोरणद्वार बनाया गया है। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव आयुष कुमार गोलू, कोषाध्यक्ष सनमुन व अमित कुमार ने बताया कि गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वही समिति के सदस्य राजा कुमार, ईश्वर, रूपेश कुमार, राजीव कुमार, सौरभ, शुभम अग्रवाल, सुमित कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार, जयचंद, अजीत आदि ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। गणेश महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा भव्य पंडाल एवं आकर्षक गेट का निर्माण कराया जा रहा है। पूरे बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मेला घूमने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मेला बच्चों और परिवार के लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के खेल-तमाशे की व्यवस्था की गई है। महोत्सव को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: मानसी बाजार में गणेश महोत्सव 14 को, जलपरी व मीना बाजार होगा मुख्य आकर्षण