सहयोग शिविर में मिलेगा समस्याओं का समाधान एसडीओ ने किया पंचायत भवनों का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

सहयोग शिविर में मिलेगा समस्याओं का समाधान एसडीओ ने किया पंचायत भवनों का निरीक्षण सहयोग शिविर में मिलेगा समस्याओं का समाधान एसडीओ ने किया पंचायत भवनों

सहयोग शिविर में मिलेगा समस्याओं का समाधान एसडीओ ने किया पंचायत भवनों का निरीक्षण

परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के पंचायत भवन बन्देहरा एवं खजरैठा में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया।

सहयोग शिविर का महत्व

मौक़े पर एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित यह सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, आंगनवाड़ी, समाजिक सुरक्षा पेंशन,विद्युत, खाद्य आपूर्ति, गृह विभाग, पंचायती राज समेत अन्य प्रमुख विभागों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

एसडीओ ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है, तो वह शिविर में आवेदन देकर अपनी समस्या रख सकते हैं। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित विभाग द्वारा उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि विगत 2 मई को आयोजित शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।

जानकारी और कागजात

सहयोग शिविर में संबंधित लोगों को यह जानकारी एवं आवश्यक कागजात भी उपलब्ध कराए जाएंगे कि उनकी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। एसडीओ ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति की थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रही है अथवा पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है, तो वे भी शिविर में आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन्हें भी किसी प्रकार की समस्या है, वे बेहिचक शिविर में पहुंचकर आवेदन दें, उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा।

फोटो : 29

कैप्शन: परबत्ता में पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब आयोजित किया जाएगा?
सहयोग शिविर 19 मई को आयोजित किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।