ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियागोगरी: छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

गोगरी: छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

जिले के गोगरी, बेलदौर व मानसी प्रखंड में मंगलवार को घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ता खासा परेशान रहे। गोगरी एवं आसपास के इलाके में मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक में लगभग छह घंटे...

गोगरी: छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याWed, 17 Jun 2020 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के गोगरी, बेलदौर व मानसी प्रखंड में मंगलवार को घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ता खासा परेशान रहे। गोगरी एवं आसपास के इलाके में मंगलवार की सुबह से लेकर दोपहर तक में लगभग छह घंटे विद्युत आपूर्ति नहंी हुई। जानकारी के अनुसार महेशखूंट के समीप 11 केवी में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही।

विद्युत विभाग के कर्मियों को फॉल्ट खोजने व फाल्ट ठीक में काफी वक्त लगा। दोपहर लगभग एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। बारिश के बावजूद उमसभरी गर्मी लोगों को खासा परेशान कर रहा था। सोमवार की रात भी कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। बताया गया 33 केवी में खराबी होने के कारण कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी जो देर रात काफी प्रयास के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इस बीच गर्मी से उपभोक्ता परेशान नजर रहे।

सहायक विद्युत अभियंता उमाशंकर कुमार ने बताया कि खगड़िया व महेशखूंट के बीच रात्रि में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं मंगलवार को दिन में महेशखूंट गोगरी के बीच 11 केवी में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित रही है। जिसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

बेलदौर के कैंजरी गांव के तीन वार्डों में बिजली नहीं : बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत के तीन टोले में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। बताया जाता है कि बलुआहा मुसहरी, पोखर पार व इटहरी बासा में बिजली नहीं है। बताया जाता है कि 11 हजार के लाइन में खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया जाता है कि बिजली लाइन को ठीक करने में विभाग विफल साबित हो रही है।

मानसी बाजार में तीन घंटे आपूर्ति रही ठप : मंगलवार को मानसी बाजार में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप से उपभोक्ता परेशान दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें