शहर की सूरत बिगाड़ रहा एनएच 31 किनारे जमा कचरा
शहर की सूरत बिगाड़ रहा एनएच 31 किनारे जमा कचरा शहर की सूरत बिगाड़ रहा एनएच 31 किनारे जमा कचरा शहर की सूरत बिगाड़ रहा एनएच 31 किनारे जमा कचरा

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के बलुवाही, संसारपुर के पास एनएच 31 किनारे बेरोकटोक फेंके जा रहे कचरे शहर की सूरत बिगाड़ रही है। वही थाना रोड होकर गंडक घाट जाने वाले रास्ते में भी कचरे का अंबार लगा है। कचरे को देखकर नहंी लगता कि किसी स्वच्छ शहर में लोग रह रहे हैं। भले बाजार व मुहल्ले की सड़क साफ दिखाई दी। वही अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस समस्या को दूर करने के लिए गंभीर पहल नहंी कर रहे हैं। जिसके कारण स्वच्छ व सुंदर खगड़िया बनाने का स्लोगन बेकार साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एनएच 31 होकर रोजाना दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
जिससे इस सड़क गुजरने वाले लोग भी यत्र तत्र फैले कचरे को देखकर शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने से नहीं चुकते हैं। नगर परिषद गठन के वर्षों बाद भी शहर में कचरा प्रबंधन के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश पूरी नहीं होना भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। वर्त्तमान समय में शहर के एनएच के अलावा संसारपुर के निकट रेलवे बांध की जमीन पर शहर के कचरे को डंप किया जा रहा है। खगड़िया नगर परिषद में 39 वार्ड हैं। यानि वार्डों की संख्या में व्यापक स्तर पर इजाफा हुआ है। जिससे कचरे की मात्रा में भी व्यापक स्तर पर इजाफा हुआ है, लेकिन शहर के विभिन्न भागों के कचरा को इन अस्थायी चिन्हित स्थान पर ही फेंका जा रहा है। एनएच 31 किनारे शहर के कचरे को फेंके जाने से सड़ने के बाद दुर्गंध भी लोगों को परेशान कर रहा है। वही दूसरी ओर एक अन्य गोगरी नगर परिषद के कौआकोल सड़क में जमा कचरा सहज ही देखा जा सकता है। जमा कचरे की आग से शहर में फैल रहा प्रदूषण: शहर के एनएच 31 के बलुवाही व संसारपुर के पास कचरे में पिछले एक माह से आग निकल रही है। जिससे शहर में सड़क किनारे जमा किए गए कचरे दुर्गंध के साथ-साथ प्रदूषण भी फैला रहा है। कचरे के प्रदूषण से कभी-कभी लोगों का धुएं से गुजरना दुश्वार हो जाता है। इससे एनएच पर दुर्घटना की भी संभावना भी बनी रहती है। कचरे के धुएं से वर्ष 2024 में सड़क पर दुर्घटना भी हो चुकी है। जिसमें घायलों को सदर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। जिले के चार नगर पंचायतों में भी कचरा प्रबंधन की सुविधा नहीं: जिले के अलौली, मानसी, गोगरी, बेलदौर व परबत्ता नगर पंचायतों में भी कचरा प्रबंधन की समुचित सुविधा नहीं है। जिसके कारण इन चारों नगर पंचायतों में सड़क किनारे ही कचरे को इकट्ठा किया जा रहा है। अलौली में कुश्ेश्वर स्थान रोड, मानसी में रेलवे रिटायर बांध के पास, परबत्ता में केएमडी कॉलेज के पास बेरोकटोक जमा किया जा रहा है। हालंाकि परबत्ता में फेंके गए कचरे पर फिलहाल मिट्टी डालकर नदी किनारे डंप किया जा रहा है। बेलदौर के सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार गुप्ता बताते हैं कि यत्र तत्र कचरा डंप किया जा रहा है। वही दूसरी ओर मानसी रेलवे रिटायर बांध के पास सड़क किनारे जमा कचरे से भी पिछले एक माह से धुंआ निकल रहा है पर, इस ओर किसी का ध्यान नहंी है। नगर परिषद द्वारा की जा रही उपयुक्त जमीन : मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा कचरा प्रबंधन के लिए शहर में उपयुक्त जमीन की तलाश क जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएम द्वारा गठित कमेटी के जांच रिपोर्ट के बाद प्रक्रिया के तहत नियानुसार जमीन चिनिहत कर कचरा प्रबध्ंान के लिए स्वीकृति दी जाएगी। जिससे उस चिन्हित जगह पर कचरा व अपशिष्ट पदार्थों के भंडारण करने के लिए भवन का निर्माण किया जा सके। हालांकि नगर परिषद द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से कचरा प्रबंधन के लिए जल्द जमीन चिन्हित हो। जिससे एक जगह कचरे का प्रबंधन का प्रसंस्करण किया जा सके। कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश की प्रक्रिया पूरी होने एवं इसके निर्माण होने के बाद शहर के कचरा से खाद तैयार किया जाएगा। खाद तैयार होने के बाद नगर परिषद द्वारा इसे बिक्री कर राजस्व की प्राप्ति की भी योजना है। बोले सभापति नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए कुछ जगहों को चिन्हित भी की गई है। प्रक्रिया चल रही है। टीम का गठन हो गया है। कम से कम ढाई एकड़ जमीन की जरूरत है। सिंधु कमल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, खगड़िया। फोटो: 18 कैप्शन: शहर के बलुवाही बस स्टैंड के निकट एनएच 31 किनारे जमा कचरा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


