नौ लाख रुपए मूल्य के गांजा व एक मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार
नौ लाख रुपए मूल्य के गांजा व एक मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार नौ लाख रुपए मूल्य के गांजा व एक मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले की चौथम पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एनएच 107 उसराहा पुल के निकट वाहन जांच के दौरान एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में 16 किलो गांजा व एक मोबाइल के साथ जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के वैसा गांव के रहने वाले राजो मंडल के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर गांजा की खेप पहुंचाने के लिए गंतव्य की ओर जा रहा है।
इस पर एसडीपीओ वन मुकुल रंजन के नेतृत्व में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के टीम को गठित करते हुए कार्रवाई की तो उसराहा पुल के निकट वाहन जांच के दौरान 16 किलो गांजा व एक मोबाइल के साथ पंकज कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक को भी जब्त कर ली गई। वहीं गांजा तस्कर के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव के कारी मंडल के घर पर छापेमारी कर उसे तीन किलो गांजा, एक बाइक व नौ लाख 40 हजार 550 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस र्कावाई में चौथम थानाध्रूक्ष अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मजीद आलम, सन्टू कुमार, सोनू कुमार, अभिमन्यु सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



