गोली मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक जख्मी
गोली मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक जख्मी गोली मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक जख्मी गोली मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक जख्मी

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार में अपनी नाव पर बैठाने को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक मथार गांव निवासी संजीव यादव का 24 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार बताया जा रहा है। वहीं जख्मी मथार गांव के ही 25 वर्षीय सौरभ कुमार है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दियारा में परिचालन के दौरान अपनी नाव पर यात्रियों को बैठाने को लेकर पहले दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान वहां हुई नोंक झोंक में एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी।
इसी बीच दोपहर में कुणाल व सौरभ कुमार जब अपने घर की ओर जा रहे थे तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो फायरिंग की। जिसमें एक गोली कुणाल के सिर में और दूसरे युवक को हाथ में गोली लगी। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए आनन फानन में शहर के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कुणाल कुमार को रेफर कर दिया। बेगूसराय पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बोले अधिकारी: मृतक के परिजनों की सूचना पर घटना में सलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मुकुल कुमार रंजन, एएसपी, खगड़िया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




