मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले की पसराहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए म

मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले की पसराहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट और फायरिंग की घटनाओं में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त महद्दीपुर वार्ड संख्या 2 निवासी अनिल सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी, लेकिन वह लगातार चकमा देकर भागने में सफल रहता था। इधर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को प्रिंस कुमार के भोरकाठ, नवटोलिया बहियार स्थित एक बगीचे में छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर उसे दबोच लिया। प्रिंस कुमार पसराहा थाना के कांड संख्या 19/2026 और 20/2026 का नामजद अभियुक्त है। जिसमें उस पर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


