Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFour Promising Students Selected for State-Level Science Exhibition from Parbatta
राज्यस्तर पर चयनित हुए छह प्रतिभाशाली छात्र व छात्राएं

राज्यस्तर पर चयनित हुए छह प्रतिभाशाली छात्र व छात्राएं

संक्षेप:

राज्यस्तर पर चयनित हुए छह प्रतिभाशाली छात्र व छात्राएं राज्यस्तर पर चयनित हुए छह प्रतिभाशाली छात्र व छात्राएं राज्यस्तर पर चयनित हुए छह प्रतिभाशाली छा

Dec 28, 2025 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के लिए यह गर्व कि बात है कि इस प्रखंड से चार होनहार छात्र व छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। हालांकि जिले से कुल आधा दर्जन छात्र व छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय के लिए हुआ है। चयनित सभी छात्र व छात्राएं अब आगामी 5 और 6 जनवरी को एससीईआरटी पटना में अपनी वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रस्तुत करेंगे। चयनित छात्रों में सार्वजनिक रामावती उच्च विद्यालय, तेमथा के छात्र अभिजीत आदर्श, इंटर स्कूल कन्हैयाचक की छात्रा ओनम कुमारी एवं कुमकुम कुमारी, जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय सलारपुर के छात्र राघव कुमार व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्हौली खगड़िया की छात्रा रोशनी कुमारी एवं छात्र श्याम कुमार शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक विचारों और प्रयोगात्मक प्रस्तुति से राज्यस्तरीय चयन में स्थान बनाया है। एससीईआरटी पटना में होने वाली इस प्रदर्शनी के माध्यम से इन छात्रों का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा। यहां से चयनित होने वाले छात्रों को आगे बीआईटीएम कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और आशा जताई है कि ये छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी खगड़िया एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान ने इन सभी बच्चों के इस गौरवपूर्ण सफलता व जिला का नाम रोशन करने के लेकर शुभकामनाएं दी हैं।