ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियागरीबों के लिए लड़ते रहे पूर्व सीएम

गरीबों के लिए लड़ते रहे पूर्व सीएम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शस्त्री हमेशा गरीबों के हितों के लिए लड़ते रहे। यह बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व....

गरीबों के लिए लड़ते रहे पूर्व सीएम
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 24 Sep 2018 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शस्त्री हमेशा गरीबों के हितों के लिए लड़ते रहे। यह बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 104वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। पार्टी के प्रदेश महासचिव कपिलदेव प्रसाद यादव, विभूति यादव, विष्णुदेव मंडल, मिथिलेश निषाद, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, डा. रंजीत पासवान व रतन पासवान ने कहा कि पूर्व मुख्यत्रमंत्री स्व. शास्त्री अपने राजनीतिक व शैक्षणिक कौशल के बदौलत दो-दो बार बिहार के सीएम बने।

मौके पर पार्टी के अरविंद स्वर्णकार, पवन पासवान, रामनाथ चौधरी, अनिता देवी, शिवजी पासवान, ललन पासवान, उमेश पासवान, इन्द्र कुमार, टाइगर गुनगुन सिंह, शिवनंदन कुमार, मिंटु, नवीन, नवल, रोहित, रामविलास, गुरुदेव, कार्तिक प्रसाद गुप्ता आदि थे। इधर जिला पासवान विकास एकता मंच द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। इस दौरान मंच के अविनाश पासवान, मनटुन पासवान, सज्जन, संजय, मिंटू, अरुण आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें