Khagaria News: फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर तैयारी की तेज
Khagaria News: फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर तैयारी की तेज फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर तैयारी की तेज फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर तैयारी की तेज

Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानसी रेलवे मैदान मे स्व. मिथलेश प्रसाद सिंह के यादगार मे चल रहे 15 दिवसीय फुटबॉल मैच के दूसरे चरण का मैच आगामी 16 जुलाई से शुभारंभ होगा। जिसको लेकर खेल प्रेमी ,समाजिक कार्यकत्र्ता एवं जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने के लिए मानसी प्रखंड के अमनी ,सैदपुर एवं बलहा पंचायत का दौरा कर सोमवार को आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह उपाध्यक्ष जिलेन्द्र यादव, पूर्वी ठाठा के सचिव सह सदस्य ललित कुमार मिश्रा, सचिव शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजाराम सिंह, समाजिक कार्यकत्र्ता सह सदस्य संतोष कुमार चन्द्रवंशी ,भाजपा पश्चिमी ठाठा पंचायत अध्यक्ष कुमोद कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


