Khagaria News: गंगा में उफान से दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: परबत्ता में गंगा नदी के उफान से जीएन बांध के बाहर बसे दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग विस्थापित हो रहे हैं और दियारा से पशुओं का आना शुरू हो गया है। 10 पंचायतें आंशिक व पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Khagaria News: गंगा में उफान से दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड में गंगा नदी की उफान से एक बार फिर जीएन बांध के बाहर बसे लोगो के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ क्षेत्र के लोगों की स्थिति यह है की बाढ़ के भाय से विस्थापित हो रहे हैं। जहां दियारा से पशुओं का आना शुरू हो गया है। वही दूसरी ओर बाढ़ का भय लोगों के बीच कहर बनकर बरसने लगा है। परबत्ता प्रखंड का तकरीबन 10 पंचायत आंशिक व पूर्ण रुप से बाढ़ से प्रभावित होती रही है। वर्तमान में जहां दरियापुर भेलवा पंचायत के शर्मा टोला, जोड़ावारपुर पंचायत के कज्जलवन, तेमथा करारी पंचायत के शर्मा टोला व मुस्लिम टोला, सौढ दक्षिनी पंचायत के विकाशनगर भरतखंड, लगार आदि गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। वर्तमान में विभाग द्वारा तेमथा करारी क़ो दो व लगार क़ो एक नाव उपलब्ध कराया गया है। जबकि प्रखंड के अधिकांश लोगों की खेती व पशुपालान का कार्य दियारा पर हुआ करता है। जरूरी कार्य से लोगो क़ो प्रतिदिन दियारा का आना जाना किया जाना पड़ता है। हालांकि जीएन बांध के बाहर बसें गांवों का प्रत्येक वर्ष बाढ़ का आना जाना नियति बना हुई है। अगस्त माह के अंत में गंगा में उफान आ गई है। बतौर चार दिनों से काफी तेज गति से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। दियारा इलाका जलमग्न होने के कगार पर है। वही पशुपालक अपने पशुओं को ऊंचे स्थान पर ले जा रहे हैं। पशुचारा डूबने से पशुपालकों के बीच परेशानी बढ़ गई है। जीएन बांध के निचले इलाके में बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव में तेज गति से बाढ़ का पानी का फैलाव जारी है。

बोले अधिकारी :

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है। आवश्यक्तानुसार बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्या पर पैनी नजर है।

हरिनाथ राम, सीओ, परबत्ता।

सामान्य प्रश्न

✦परबत्ता में बाढ़ से कितने गांव प्रभावित हुए हैं?−
परबत्ता के लगभग 10 पंचायत आंशिक व पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: गंगा में उफान से दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी