Khagaria News: बोरना में जमींदारी बांध टूटा, गांव में फैल रहा गंगा का पानी
Khagaria News: बोरना में जमींदारी बांध टूटा, गांव में फैल रहा गंगा का पानी बोरना में जमींदारी बांध टूटा, गांव में फैल रहा गंगा का पानी

Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी और बोरना पंचायत की सीमा पर अवस्थित जमींदारी बांध मंगलवार को टूट गया। जिस कारण बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नासीर इकबाल ने बताया कि इस वर्ष भी जमींदारी बांध के कटे हुए हिस्से में मिट्टी भराई कराया गया था। पानी की तेज रफ्तार ने बांध को छलांग लगाकर काट डाला। जिससे बाढ़ का पानी घरों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगा है। इसके चलते लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की तलाश कर रहे हैं।
लगातार हो रही बारिश ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, और वे अपने आवश्यक सामान को सुरक्षित जगहों पर ले जाने में लगे हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बांध टूटने के बाद पानी तेजी से पंचायत की ओर बढ़ा है। निचले इलाकों में बसे परिवारों को विशेष चिंता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील की है। इधर गोगरी सीओ मो. अमीर हुसैन ने बताया कि बोरना का जमींदारी बांध पहले से ही अस्त व्यस्त बना हुआ था। तीन दिन पहले ही उस बांध का जायजा लिए थे। हाल में ही मिट्टी भराई दिख रहा था। पानी का दबाब बढ़ने से टूट गया। वही दूसरी ओर जिले में गंगा गंडक नदी में उफान जारी है। दोनों नदियां फिलहाल खतरे से ऊपर बह रही है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से पशुओं का पलायन भी शुरू हो गया है।

