Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFlood Affects Gogari Residents Fear Disease Outbreak Due to Waterlogging
परबत्ता: बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगो को बीमारी फैलने का सता रहा भय

परबत्ता: बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगो को बीमारी फैलने का सता रहा भय

संक्षेप:

पेज पांच की लीड:परबत्ता: बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगो बीमारी फैलने का सतापरबत्ता: बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगो बीमारी फैलने का सतापरबत्ता: बाढ़ग्रस्त इलाके के लो

Aug 18, 2025 05:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

गोगरी। एक संवादता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में गढ्ढे़ में जलजमाव रहने से स्थानीय लोगों को खतरनाक बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। कटघरा भूरिया के टुनटुन यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव भूरिया आश्रम, रामपुर से बाढ़ की पानी मे पूरी तरह डुबा हुआ था। गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद गांव के पानी निकल गया, लेकिन आसपास के छोटे-छोटे गढ्ढे में जल जमाव है। जमाव हुआ पानी सड़ कर काफी दुर्गन्ध दे रहा है। गांव में रहने वाले लोगों को गांव में रहना दुश्वार हो गया है। गांव में विषैले मच्छरों के प्रकोप काफी बढ़ गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी प्रकार का मच्छर निरोधी पावडर का छिड़काव नही करा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रामपुर, बोरना के लोगो ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ की पानी के जमाव होने से बाढ़ पीड़ित लोगों को कालाजार जैसी जानलेवा बीमारी फैलने का भय सता रहा है। वही हाल बोरना, कटघरा, आश्रम, भूरिया ,बन्नी के अलावा शारदा नगर, मीरगंज गांव के लोगो की जल जमाव से कालाजार एवं जानलेवा मच्छरो के फैलने की आशंका सता रहा है। रेफरल अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश ने बताया कि बाढ़ग्रस्त पंचायत में मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है।