ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामछली उत्पादन में होंगे अव्वल

मछली उत्पादन में होंगे अव्वल

दो साल के भीतर बिहार मछली उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप मछली का उत्पादन होगा। इसके साथ ही पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। यह बातें...

मछली उत्पादन में होंगे अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 17 Nov 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल के भीतर बिहार मछली उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप मछली का उत्पादन होगा। इसके साथ ही पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। यह बातें पशु एवं मत्स्यपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शुक्रवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सूबे में मत्स्य पालन के उत्पादन के लक्ष्य के 75 प्रतिशत ही उत्पादन हो रहा है। अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में 30 हजार एमटी के विरुद्ध मात्र 12 हजार एमटी ही मछली का उत्पादन हो रहा है। कहा कि खगड़िया सहित पूरे बिहार में मछली उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए प्रयास जारी है। इसके लिए पोखर निर्माण व मत्स्य पालन पर अनुदान दिए जा रहे हैं। कहा कि मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए पोखर निर्माण करने के लिए 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने कहा कि खगड़िया को नदियों का नैहर कहा जाता है । यहां की मछलियां काफी स्वादिष्ट होती है। खगड़िया में मछली उत्पादन को लेकर विशेष प्रयास किया जाएगा। पशुपालन विभाग में जल्द होगी डॉक्टरों की बहाली : मंत्री श्री पारस ने कहा कि पशुपालन विभाग में डॉक्टरों की कमी से परेशानी हो रही है। सूबे में डॉक्टरों के लिए 2,065 पद स्वीकृत है। लेकि न वर्तमान में ग्यारह सौ पशु चिकित्सक ही कार्यरत हैं। वहीं खगड़िया में भी मात्र पांच पशु डॉक्टरों के सहारे ही विभाग के कार्यों का निष्पादन हो रहा है। कहा कि विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों की बहाली को लेकर आयोग के पास फाइल भेजी गई है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बहाली होगी। वहीं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुओं की खरीद पर अनुदान देने की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए किसान द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर पशुओं की खरीदारी कर सकते हैं। विभाग द्वारा 28 अक्टूबर तक खुरहा व मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि खगड़िया समेत पूरे बिहार में पर्याप्त मात्रा में दूध का उत्पादन हो रहा है। आने वाले दिनों में दूध उत्पादन में और अधिक वृद्धि होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें