ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामहेशखंूट में मुखिया के घर पर की फायरिंग

महेशखंूट में मुखिया के घर पर की फायरिंग

महेशखंूट थाना क्षेत्र अन्तर्गत महेशखंूट पंचायत के मुखिया सह संघ के जिलाध्यक्ष ममता देवी के घर पर बदमाशों ने रविवार की देररात अंधाधुंध फायरिंग की।गोलीबारी की घटना में मुखिया पति सह पूर्व राजेश चौरसिया...

महेशखंूट में मुखिया के घर पर की फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याMon, 11 Nov 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

महेशखंूट थाना क्षेत्र अन्तर्गत महेशखंूट पंचायत के मुखिया सह संघ के जिलाध्यक्ष ममता देवी के घर पर बदमाशों ने रविवार की देररात अंधाधुंध फायरिंग की।गोलीबारी की घटना में मुखिया पति सह पूर्व राजेश चौरसिया बाल-बाल बचे। मुखिया पति ने बताया कि रविवार की देर रात वह घर जा रहा था। महेशखूंट चौक के पास से दो बाइक से बिहारी पासवान सहित पांच की संख्या में बदमाशों ने पीछा किया।

वह जैसे ही घर के ग्रिल के अंदर प्रवेश कर ताला लगा रहा था बिहारी पासवान गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद ताबरतोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर पहुंचा। अपना लाइसेंसी राइफल लेकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचा सभी बदमाश फरार हो गए। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने बदमाशों द्वारा पहले भी रंगदारी मांगे जाने तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली से मुखिया के मकान की दीवार व घर के बाहर खड़ी चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची महेशखंूट थाना की पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा व एक कारतूस बरामद किया। घटना के बाद मुखिया के परिवार काफी दहशत में हैं। सोमवार की सुबह एसडीपीओ पीके झा ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के साथ बदमाशांे की गिरफ्तारी के ठिकानों पर छापेमारी की। महेशखंूट मुखिया के घर गोलीबारी की घटना की खबर पर सैकड़ों लोग पहुंचकर पुलिस अधिकारी से मुखिया परिवार की जानमाल की सुरक्षा का सवाल उठाया।

एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि महेशखूंअ पंचायत मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

गोलीबारी मामले को लेकर एसडीपीओ कैंप कर रहे हैं। महेशखूंट में पहले भी हुई गोलीबारी की घटना में गिरफ्तारी की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई होगी।

मीनू कुमारी, एसपी, खगड़िया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें