गोगरी मुखिया पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
गोगरी मुखिया पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश गोगरी मुखिया पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी पंचायत के मुखिया पति के खिलाफ डीसीएलआर गोगरी ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया। गोगरी डीसीएलआर राजकुमार ने बुधवार को बताया कि वे गोगरी पंचायत भवन में सहयोग शिविर की जांच करने पहुंचे तो वहां एक प्राइवेट व्यक्ति बैठे हुए थे। उनसे जब पूछा गया तो वे अपने को मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल नाम बताया। वहां कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सेवक को खोजा गया लेकिन वे लोग उपस्थित नही थे। मोबाइल पर कार्यपालक सहायक आशीष कुमार से अलमीरा का चाबी की मांग किया तो उन्होंने कहा कि एक चाबी मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल के पास है।
वहां उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि ने अलमीरा खोला तो उसमें 170 राशन कार्ड का सभी कागजात एवं प्राप्ति रसीद तक उपलब्ध था। वह राशन कार्ड का कागजात प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में रहना था लेकिन वर्ष 2024 ई0 से ऑन लाइन किया सभी कागजात अलमीरा में रखा हुआ पाया गया। डीसीएलआर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 170 राशन कार्ड के कागजातों को जब्त कर एमओ विमलेश कुमार को हस्तगत कराया गया। डीसीएलआर ने बताया कि प्राइवेट व्यक्ति के पास पंचायत भवन में रखे अलमीरा का चाबी रहना यह गंभीर मामला है और दो वर्ष पहले ऑन लाइन किया गया राशन कार्ड के कागजात को विभागीय अधिकारी को नही हस्तगत कराने के कारण गोगरी मुखिया पति जनार्दन मंडल एवं कार्यपालक सहायक आशीष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया है। इधर मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल ने बताया कि पंचायत भवन के अलमीरा का चाबी पंचायत सेवक और कार्यपालक सहायक के रहता है। उनके पास सिर्फ मुखिया चैंबर की चाबी है। दो दिन सहयोग शिविर में कोई कर्मी नही नही आते हंै। एक विकासमित्र रहते है जो लोगो का आवेदन जमा लेकर रखते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


