ाध्य पूर्व में रह रहे लोगों के भय के साए में बीत रहे हैं दिन
ाध्य पूर्व में रह रहे लोगों के भय के साए में बीत रहे हैं दिनाध्य पूर्व में रह रहे लोगों के भय के साए में बीत रहे हैं दिनाध्य पूर्व में रह रहे लोगों के

खगड़िया। नगर संवाददाता कुवैत व सऊदी अरब में रह रहे लोग वहां भय के साऐ में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। पिछले दो दिनों से वे लोग पूरी तरह से परेशान हैं। सदर प्रखंड के जलकौड़ा गांव के मो. गजाली फिलहाल कुवैत में रह रहे हैं। जबकि उनका साला मो. इम्तियाज उर रहमान भी सउदी अरब में रह रहा है। हालांकि परिजन बताते हंै कि पहले प्रतिदिन बातें होती थी, लेकिन अब दिन में वे लोग कई बार संपर्क स्थापित करते हैं। इधर कुवैत में रह रहे मो. गजाली ने बताया कि वह जहां रह रहा है वहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर दो देशों के बॉर्डर पर विस्फोट हुआ था।
हालांकि वे लोग जहां रह रहे हैं वह इलाका सुरक्षित मान रहे हैं, फिर भी भय बना हुआ है। मो. गजाली का साला जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत जलकौड़ा पंचायत के मुखिया अब्दुल रहमान ने अपनी बातचीत के आधार पर रविवार को बताया कि वे लोग वहां घर से नहीं निकल रहे हैं। काम पर नहीं जा रहे हैं। हालांकि वे लोग वापस आने पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं मो. इम्तयाजुर्रहमान सउदी अरब के अलखोबर में रहते हें। उन्होंने भी खुद को सुरक्षित होने की बात परिजनों को बतायी है, लेकिन चिंता सता रही है। इधर मुखिया ने बताया कि जब तक शांति व्यवस्था नहीं होगी, तब तक तो उनलोगों की चिंता बनी ही रहेगी। हालांकि उन दोनों के हालात के बारे में आस पड़ोस के लोगों द्वारा भी लगातार पूछी जा रही है। हर कोई उनलोगों का हाल जानने को बेताब हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



