सड़क हादसे में जिले में दो दिनों में पांच की गई जान
सड़क हादसे में जिले में दो दिनों में पांच की गई जान सड़क हादसे में जिले में दो दिनों में पांच की गई जान सड़क हादसे में जिले में दो दिनों में पांच की गई जान

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सड़क हादसे में जिले में पिछले दो दिनों में पांच लोगों की जान चली गई। सभी घटनाएं एनएच 31 पर हुई। शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर के पास दूसरे खड़े हाइवा में टक्कर मार देने से हाइवा चालक बंगाल के मालदह जिला निवासी मो. सैफुल अंसारी की मौत हो गई। इस घटना से पहले गुरुवार को सड़क हादसे में पसराहा व महेशखूंट में दो शिक्षिका सहित चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव निवासी शिवराज यादव की 46 वर्षीया पत्नी कुमारी रूबी, पसराहा थाना क्षेत्र के झंझरा गांव निवासी मंटू साह का पुत्र विकास कुमार, गोग़री बाजार वार्ड के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले दुर्गा दास की 54 वर्षीया पत्नी है ललिता कुमारी व भागलपुर जिले के नवगछिया के साहू परबत्ता निवासी 25 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद परबत्ता के सलारपुर गांव का शिक्षिका रूबी का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया。
एक पखवाड़ा में जिले में बंगाल के दो ट्रक चालक की हुई मौत
जिले में पिछले एक पखवाड़ा में बंगाल के रहने वाले दो ट्रक चालकों मौत हुई है। मुफस्सिल थाना के रहीमपुर में हुई घटना से पहले गत 3 मई को पसराहा एनएच 31 देवठा बजरंगबली के पास अहले सुबह चार बजे दो ट्रकों की टक्कर में बंगाल के एक उपचालक की मौत हो गई। मृत उपचालक बंगाल के मुर्शिदाबाद जिलान्तर्गत हिजलतला निवासी शनाउल शेख का 25 वर्षीय पुत्र अजमल शेख बताया गया था。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


