Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFarmers in Maheshkhunt Abandon Betel Leaf Cultivation Due to Government s Dual Policy
जिले में कृषि विभाग की दोहरी नीति के कारण पान की खेती से विमुख हो रहे किसान

जिले में कृषि विभाग की दोहरी नीति के कारण पान की खेती से विमुख हो रहे किसान

संक्षेप:

जिले में कृषि विभाग की दोहरी नीति के कारण पान की खेती से विमुख हो रहे किसान जिले में कृषि विभाग की दोहरी नीति के कारण पान की खेती से विमुख हो रहे किसान

Aug 03, 2025 03:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि राज्य सरकार की दोहरी नीति के कारण पान की खेती करने से जिले के किसान विमुख हो रहे हैं। जिले में पान की खेती कर रहे किसानों ने बताया कि गत 29 जुलाई को मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री ने चौथे कृषि रोडमैप के तहत पान उत्पादक किसानों के लिए पान विकास योजना लागू की है। जिसमे सात पान उत्पादक जिलों नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, वैशाली, और सारण के इच्छुक कृषको को पान की खेती में विस्तार के लिए किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है, लेकिन मगही पान की खेती के लिए खगड़िया जिले को इसमं शामिल नहंी किया गया है।।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि जिले के गोगरी प्रखंड के गौछारी, खटहा, महेशखूंट, हरंगीटोला, कैथी, बैसा सहित कई में पान की अच्छी खेती होती है। इन गांवों के पान उत्पादक किसान कृषि मंत्री की दोहरी नीति से आक्रोशित हैं। किसानों ने बताया कि पान कृषकों को मेहनत व लागत अधिक और आमदनी कम के कारण किसान इस खेती को छोड़ दूसरी खेती को अपना रहे है। गौछारी गांव के वयोवृद्ध किसान परमेश्वर मंडल ने बताया कि सरकारी उपेक्षा के कारण उनके बाल बच्चे इस खेती से विमुख हो रहे हैं। गौछारी, महेशखूंट, हरंगी टोला, खटहा आदि गांवों में चौरसिया बिरादरी के किसान इस खेती को पारंपरिक तरीके से कई वर्षों से करते आ रहे हैं। पहले यहां का पान बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय के अलावा गया, वाराणसी, समस्तीपुर व पटना के अलावा कोलकाता तक पान जाता था। आज निर्यात होना बंद हो गया। पानी की खेती में किसी भी तरह की आधुनिकता नहीं दिखती है। कृषि में नई क्रांति में आधुनिकता के बावजूद किसान पान की खेत को मिट्टी के घड़े से पटवन करते हैं। सरका और पुआल से बरेव का छजनी करते हैं। खटहा गांव निवासी किसान मनोरंजन चौरसिया ने बताया कि पान की खेती में मेहनत और लागत अधिक लगती है। पर, आमदनी उस अनुपात में नहीं होती है। पान की खेती पर जब झुलसा रोग हो जाता है तो किसानों की कमर टूट जाती है। पूरी पूंजी डूब जाती है। पान के पत्ते पर रोग होने कोई भी अधिकारी देखने नहीं पहुंचते हैं। किसानों ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण स्वयं पान की रोपाई करते हैं, पटवन व बरेव की छजनी करते हैं। किसानों ने बताया कि अगर खेती सुधर जाती तो किसानों को लाल कर देती है। एक कट्ठा की खेती में एक लाख से अधिक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है। किसान प्रमोद महतो, जागेश्वर चौरसिया,गणपत चौरसिया आदि ने बताया कि पान के किसानों को क्षतिपूर्ति देकर पान खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। क्या कहते हैं किसान: गौछारी के किसान पांचू चौरसिया,सत्तो महतो, गरीब चौरसिया, परमेश्वर मंडल आदि ने बताया कि सरकार की दोहरी नीति के कारण बिहार के अन्य जिलों में पान की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। खगड़िया में मुख्यमंत्री के आश्वासन बाद भी किसानों को यहां अनुदान नहीं दिया जा रहा है। पान की खेती में इतना नुक़सान कि क़र्ज़ में डूबते चले गए। घर परिवार छोड़कर पंजाब दिल्ली नौकरी की चले गए। गौछारी के सैकड़ों किसानों पान की खेती छोड़कर पलायन कर रहे हैं। यहां सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बिहार में पान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना के बाद भी पान की खेती करने वाले किसानों की हालत में सुधार नहीं हो रही है। बोले अधिकारी: पान की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आयी हैं। उद्यान विभाग पान की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दे रहा है। जानकारी के अभाव में किसान अनुदान का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके लिए प्रचार प्रसार कराकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। अविनाश कुमार, डीएओ, खगड़िया। फोटो: 27 कैप्शन: महेशखूंट: पान की खेत में काम करते किसान। मवेशी को बचान में बाइक सवार युवक घायल, चल रहा इलाज खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-सोनमनखी मुख्य सड़प पर शनिवार को मवेशी को बचाने में बाईक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनखी गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई। घायल के परिजन ने बताया कि देवघर से पूजा कर के बाईक से घर लौट रहा था। वहीं खगड़िया-सोनमनखी मुख्य सड़क पर बाईक के सामने एक मवेशी आ गया। जिसको बचाने में बाईक अनियंत्रीत होकर बाईक से युवक सड़क पर किनारे फेंका जाने से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज चल रहा है।