Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFarmer Drowns in Ganga s Tributary Youth Killed in Road Accident
गंगा की उपधारा में डूबकर एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम

गंगा की उपधारा में डूबकर एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम

संक्षेप: गंगा की उपधारा में डूबकर एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम गंगा की उपधारा में डूबकर एक किसान की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Mon, 20 Oct 2025 01:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। जिल के परबत्ता थाना क्षेत्र अन्तर्गत वीरपुर टोला दियारा स्थित गंगा की उपधारा में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृत किसान वीरपुर टोला नयागांव निवासी 70 वर्षीय उमाकांत सिंह बताया जा रहा है। घटना शनिवार शाम की है। शव को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से रविवार को नदी से बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमाकांत सिंह शनिवार की दोपहर खेत देखने गंगा की उपधारा के रास्ते दियारा पर गए थे। जब शाम तक वें दियारा से घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। सुबह परिजन उपधारा पार कर दियारा स्थित अपना खेत पहुंचा, लेकिन कोई अता पता नहीं चला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय सीओ व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ के निर्देश बाद स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन के लिये लगाया गया काफी मशक्कत बाद गंगा की उपधारा से किसान के शव को बरामद किया गया। सूचना बाद मौक़े पर पुलिस पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। बॉक्स: दिल्ली से युवक का शव विष्णुपुर गांव पहुंचते मचा कोहराम परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव युवक का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच रविवार को कोहराम मच गया। मृत युवक विष्णुपुर गांव निवासी राणा अभय कुमार का 29 वर्षीय पुत्र तेजस्व कुमार बताया जा रहा है। घटना गत 17 अक्टूबर के रात की बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। गत 17 अक्टूबर की शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर अपना डेरा लौट रहा था। इसी बीच तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोंकर मार दी। बाइक में ठोंकर लगते ही वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेजस्व की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके सहयोगियों ने परिजनों को दी। स्थानीय लोगो के सहयोग से युवक के शव को पैतृक गांव विष्णुपुर लाया गया। घटना बाद तेजस्व की पत्नी बबिता देवी व उनके पुत्र का रो-रोकार बुरा हाल बना हुआ है। वही घर के कमाऊ बेटे की मौत बाद पूरा परिवार काफी गम में डुबा हुआ है। युवक की मौत बाद उसके घर पर विपत्ति का पहाड़ टूटकर गिर गया है। इधर स्थानीय मुखिया बंटू सिंह ने बताया कि पंचयात स्तर से मिलने वाली सहायता राशि उन्हें दिलायी जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव गम का माहौल है।