जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी को दी गई विदाई

Jan 13, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी को दी गई विदाई जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी को दी गई विदाई

जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी को दी गई विदाई

खगड़िया । नगर संवाददाता जिला परिषद कार्यालय में डीडीसी अभिषेक पलासिया के खगड़िया से गया जी स्थानांतरण होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि डीडीसी श्री पलासिया ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला परिषद समेत विभिन्न जिम्मेवारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन किया। उनके द्वारा किए गए कार्य निश्चित ही एक बेहतर प्रयास रहा। इस मौके पर कई जिला परिषद सदस्य, अधिकारी, कर्मी आदि मौजूद थे। परबत्ता के दीपक ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेंट की मधुबनी पेंटिंग परबत्ता। एक प्रतिनिधि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के दौरान खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कबेला निवासी दीपक कुमार ने संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को मधुबनी पेंटिंग भेंट की।

इस पेंटिंग में नशा मुक्त युवा का सशक्त संदेश दर्शाया गया। भारत मंडपम में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 50 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से मेरिट में आए तीन लाख युवाओं ने विकसित भारत’ विषय पर निबंध लिखा, जिसकी जांच विद्वान प्रोफेसरों द्वारा की गई। इसके बाद दोबारा मेरिट सूची के आधार पर 30 हजार युवाओं का चयन किया गया, जिन्हें स्टेट चैंपियनशिप में राज्य स्तर पर प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया गया। एक्सपर्ट्स के समक्ष प्रस्तुति के पश्चात अंतिम रूप से तीन हजार युवाओं का चयन हुआ जो विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस उपलब्धि से न केवल दीपक कुमार बल्कि पूरे परबत्ता प्रखंड और खगड़िया जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा ने कहा कि यह युवा पंचायत के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रो है। दिल्ली से घर लौटने पर भव्य रूप से सम्मानित किया जाएगा। फोटो : 3 कैप्शन: परबत्ता के दीपक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेंट करते मधुबनी पेंटिंग। जन समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं को लेकर दिया आवेदन महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड के बलतारा पंचायत में आयोजित जन समाधान शिविर में सोमवार को विभिन्न योजनाओं का आवेदन लिया गया। वहीं कृषि समन्वयक रामपाल सिंह ने बताया कि शिविर में 25 केवाईसी तथा छह किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सीएच ओ प्रज्ञा कुमारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड का 24 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व कर्मचारी अनिष अंकित ने बताया की जमीन संबंधी सभी चारों आवेदन का निष्पादन शिविर में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के 20 काउंटर लगाए गए। अपने पंचायत में ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मी तथा पदाधिकारी को देख ग्रामीणों काफी उत्साहित नजर आए। खासकर राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने तथा नया राशन कार्ड बनाने वाले काउंटर पर भीड़ देखी गई। जन समाधान शिविर में ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त किया गया है। उसको निष्पादन जल्द कराया जाएगा। जन समाधान शिविर की अध्यक्षता मुखिया मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने की। मौके पर कार्यपालक सहायक जितेन्द्र कुमार राजस्व कर्मचारी अनिष अंकित, किसान सलाहकार संजीव नयन, मनेलाल कुमार, विकास मित्र निशा भारती पीआर एस मधुसूदन प्रसाद सिंह एल एस निलम देवी, विपुल कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार, संजीव कुमार भारती,शिवराज पटेल,अंग्रेज कुमार, कुणाल कुमार आशीष एएन एम रेखा देवी आशा कार्यकर्ता सरिता देवी आदि मौजूद थीं। फोटो: 1 कैप्शन: बलतारा पंचायत में सोमवार को आयोजित जन समाधान शिविर में काउंटर पर लगी भीड़। छात्रों के आंदोलन बाद कोशी कॉलेज का बदला गया परीक्षा सेंटर मुख्यालय से कोसो दूर सेंटर दिए से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन अभाविप के बैनर तले कोशी कॉलेज कार्यालय में की तालाबंदी खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी कॉलेज का सेंटर एमएस कॉलेज, अलौली से बदल कर बीएड कॉलेज खगड़िया किया गया। बता दें कि पहले यूजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का सेंटर सोनिहार कर दिया गया है। जिससे अब बीएड कॉलेज में किया गया है। इससे अब परीक्षार्थियों की समस्या दूर हुई। छात्रा मुस्कान कुमारी ने कहा कि सेंटर मिश्री सदा महाविद्यालय सोनिहार निर्धारित किया गया है। जिसकी दूरी बहुत अधिक है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल होता। अभाविप के आंदोलन से मुंगेर विश्वविद्यालय ने सेंटर बदलने की ओर पहल की। अब राहत होगी। इधर कोशी कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल कपिलदेव महतो को उनके कमरे में बंद कर दिया। इस आंदोलन का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष साक्षी कुमारी ने किया। छात्रा आयशा खातून ने बताया कि एबीवीपी के जिला संयोजक नीतीश पासवान, पप्पू पांडे, दिग्विजय कुमार, नितिन कुमार वर्मा, राजू पासवान और पूर्व कॉलेज अध्यक्ष निलेश कुमार ने आरोप लगाया कि कोशी कॉलेज के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा केंद्र बदलने का लेटर जारी नहीं होगा तब तक प्रिंसिपल को बंदी बनाकर रखा जाएगा। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उपस्थित छात्रों में कैशर कुमार, नीलेश कुमार, नेहा कुमारी, संजना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, स्नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, गुंजन कुमारी, आंचल कुमारी, आयशा खातून, मौसम कुमार, आदित्य किशन, प्रिया कुमारी, अमृता शर्मा, रेशमी कुमारी और जागृति कुमारी प्रमुख रूप से मौजूद थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। दूरस्थ परीक्षा केंद्र से छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित होगी। आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं शाम को विश्विद्यालय द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों की मांग को देखते हुए कोशी कॉलेज का सेंटर बीएड कॉलेज खगड़िया किया गया। आंदोलन स्थल पर पहुंचे मुंगेर यूनिवर्सिटी सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी छात्रों की समस्या सुनकर सकारात्मक पहल करते हुए छात्रों की ज्याज मांगो से अबगत कराया तत् पश्चात विश्वविद्यालय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर बदल गया और एग्जाम सेंटर मुख्यालय पर ही रखा गया। सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक जागेश्वर सिंह का निधन, शोक खगड़िया एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर पचखुट्टी निवासी सेवानिवृत्त प्रख्यात विज्ञान शिक्षक जागेश्वर सिंह का रविवार की रात निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेत्री सुहेली मेहता, प्रो. जयनंदन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ रवीन्द्र यादव, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. मदन सिंह, समाज सेवी रोहिन सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;