पुत्री को घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

पुत्री को घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायतपुत्री को घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायतपुत्री को घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायतपुत्री

पुत्री को घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायत

बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी सुबोध चौधरी के पत्नी रनिया देवी ने अपने दामाद, समधी, समधन को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुत्री को अपने घर में प्रवेश नहीं करने देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक नामजद दिघौन गांव निवासी रविन्द्र कुशवाहा के पुत्र मोनू कुमार ने लगभग एक वर्ष पहले प्रेम विवाह कर घर से फरार हो गया था। घर से फरार होने के बाद कुछ दिनों के बाद उसकी पुत्री अपने ससुराल वालों के पास आई। जहां सूचना पर 112 की पुलिस टीम पहुंच कर लड़की को अपने कब्जे में लेकर थाना को सौंप दिया, जहां से उसे आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपना कर ससुराल भेज दिया गया।

ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद उसकी पुत्री को कुछ बहाना बनाकर पति ने मायके भेज दिया। मायके में पांच माह रहने के बाद उसका पति उसे लेने आया एवं वह उसके साथ ससुराल गई, लेकिन इसी क्रम में उसका पति अपने घर के निकट पत्नी से आगे निकलकर अपने घर में प्रवेश कर घर का गेट लगाकर उसे घुसने दिया। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर उसके पुत्री को पुलिस संरक्षण में लेकर इसकी छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।