तपती धूप से लोग परेशान, छांव की तलाश में लगे रहे

Apr 06, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया में रविवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दिनों में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिसमें 14 अप्रैल को अधिकतम 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

तपती धूप से लोग परेशान, छांव की तलाश में लगे रहे

खगड़िया। जिले में रविवार को सुबह से ही तपती धूप से लोग परेशान रहे आलम यत था कि दोपहर के बाद लोग छांव तलाश रहे थे। तपती धूप व उमस भरी गर्मीसे लोगों का हाल बेहाल था। रविवार को अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही। इधर पछुआ हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। बताया जा रहा है कि दिन में हवा चलने पर लोगो को गर्मी कुछ ज्यादा ही एहसास हो रहा था। हालांकि अभी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही धूप में इतनी गर्मी को देखकर लोग परेशान हैं।

बता दें कि एक दिन पहले शनिवार को उमसभरी गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान चढ़कर 37 डिग्री दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही थी। पछुआ हवा औसतन 16 कलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को भी वातावरण काफी गरम रहा था। अधिकतम तापमान चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज रही थी। पछुआ हवा औसतन 14 कलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को धूप का खासा असर रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को मौसम सामान्य रहा था। दिन में हल्का धूप का असर महसूस हुआ था। शाम में हवा तेज चली थी। जिससे शाम बाद मौसम नरम रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को धूप निकला रहा था। शाम में हवा चलने से मौसम में नरमी रही थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।जिले में आज दर्ज होगी 34 डिग्री तापमान: जिले में छह अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज होगी। वहीं सात अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का पुर्वानुमान है। जबकि आठ व नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकती है। इधर दस व 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकती है। जबकि 12 व 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकती है। इस बीच मौसम साफ बना रह सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।