ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाभाजपा अटल सेना का हुआ विस्तार

भाजपा अटल सेना का हुआ विस्तार

प्राइमरी स्कूल, नवटोल बोरने में रविवार को बैठक आयोजित कर भाजपा अटल सेना के संगठन का विस्तार किया गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रचंड बहुमत पर युवाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को...

भाजपा अटल सेना का हुआ विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSun, 26 May 2019 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राइमरी स्कूल, नवटोल बोरने में रविवार को बैठक आयोजित कर भाजपा अटल सेना के संगठन का विस्तार किया गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रचंड बहुमत पर युवाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अटल सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश नंदन द्वारा दिवाकर पटेल को जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, निवास पटेल, चंदन कुमार, पन्नालाल कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, सूरज कुमार को कोषाध्यक्ष, कृष्णा कुमार एवं सुशांत सिंह को प्रखंड मंत्री एवं सोनू कुमार व आशीष सोनू को प्रखंड महामंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत युवाओं ने एक स्वर में कहा कि मोदी के प्रति युवाओं में काफी प्यार है। जो झलक रहा है। इस अवसर पर मुखिया पप्पू माकेंर्डेय, कंचन देवी, सरपंच पंकज कुमार भगत, भाजपा नेता नीलेश कुमार, विजय पटेल, चिंटू कुमार सोनी, सुंदर यादव, धीरेंद्र कुमार गुंजन कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें