ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में ईयूडेशन ट्री पब्लिक स्कूल, पसराहा का शानदार प्रदर्शन

Mar 01, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में ईयूडेशन ट्री पब्लिक स्कूल, पसराहा का शानदार प्रदर्शन ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में ईयूडे

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में ईयूडेशन ट्री पब्लिक स्कूल, पसराहा का शानदार प्रदर्शन

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा स्थित ईयूडेशन ट्री पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी एवं सुपरविजन सामंत वर्मा, निदेशक नीरज वर्मा तथा मेंटर पंकज वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। कक्षा 6वीं के लिए अंकुश, अदिति, आर्यन, आशी, दिव्यांशु, पलक्ष, प्राची, रानी सुरैया, सचिन एवं साक्षी ने प्रारंभिक मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

वहीं कक्षा 9वीं के लिए अमन, अर्पित, अभिनव, लाडली रानी, माही, मीनू, राजतिलक, साहिल, सोनू, अचलदेव, अनिमेष, आर्यन, जयंत, मो. अमन, प्रियम, प्रियांशु, साक्षी, सुहानी एवं सुप्रिया ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष कुल 38 प्रतिभागियों में से 29 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की, जो विद्यालय की उत्कृष्ट तैयारी और मार्गदर्शन का प्रमाण है। विशेष उल्लेखनीय है कि सभी सफल प्रतिभागियों ने इंग्लिश मीडियम से परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो ग्रामीण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल जैसी ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुशासित वातावरण का परिचायक है। फोटो: 20 कैप्शन: पसराहा: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल ईयूडेशन ट्री पब्लिक स्कूल के स्टूडेंटस। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मातम जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर हुई घटना शव पोस्टमार्टम में भेजकर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के जालिम बाबू टोला एन एच 31 पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जिले के अमौसी थाना क्षेत्र के अमौसी गांव निवासी बिरजू सहनी का 16 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ छोटू बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए लोगों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। बाइक घटनास्थल पर ही धू-धू एनएच 31 किनारे जल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मानसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पहचान के लिए प्रयास जांच प्रारंभ कर दी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बॉक्स: पांच दिनों में जिले के आधा दर्जन लोगों ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान: पिछले पांच दिनों में जिले के आधा दर्जन लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र पंचायत के घरारी नवटोलिया गांव निवासी अमित निषाद के सात वर्षीय पुत्र कुणाल की गत 25 फरवरी को सड़क दुर्घटना में भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया पुलिस जिले के दयालपुर गांव के निकट बस, मैजिक व सीएनजी के टक्कर में मौत हो गई। इसके बाद गत 26 फरवरी की रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के बाइक सवार झिकटिया गांव के रणवीर की गोगरी से मुंगेर के हरिणमार सड़क में मौत हो गई। वही शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर फील्ड के पास बाइक सवार सुमन की जान चली गई। इस घटना के 10 घंटे भी नहंी बीते कि पसराहा थाना क्षेत्र में जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढ़ली गंाव निवासी मो. मुनीर व गोगरी थाना के उसरी निवासी मो. हैदर को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद शनिवार को मानसी थाना क्षेत्र के जालिमबाबू टोला के पास एनएच 31 पर एक युवक की जान चली गई। मृतक सदर प्रखंड अन्तर्गत भदास गांव का रहने वाला बताया गया। फोटो: 27 कैप्शन: मानसी: शनिवार को जालिम बाबू टोला के पास एनएच 31 पर घटना के बाद जुटी भीड़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।