चौथम : नामांकन दिवस पर मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया में तिलक लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत

Apr 07, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया में नामांकन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 16 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया, जिनमें 11 आंगनवाड़ी से और 5 बाहर के बच्चे शामिल हैं। विद्यालय परिसर को सजाया गया और नए बच्चों का स्वागत किया गया।

चौथम : नामांकन दिवस पर मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया में तिलक लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया में सोमवार को नामांकन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया, जिसमें 11 बच्चे आंगनवाड़ी से तथा 5 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर के शामिल हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव ने सोमवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कक्षा 1 में कुल 37 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जिसमें 20 बच्चे आंगनवाड़ी से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि नामांकन दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से बैलून और रंगोली से सजाया गया था।

नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। और उन्हें पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। हेडमास्टर जयजयराम यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों और बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ता है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक इन्द्रदेव सिंह, अभिषेक कुमार विश्व दीपक पांडे ब्रजेश पासवान विवेकानंद दिनेश शर्मा अनिल पासवान मीरा कुमारी रानी खातून रूबी कुमारी साह लक्ष्मी कुमारी चांदनी कुमारी शिक्षा सेवक सुशील कुमार एवं उमेश कुमार रजक सहित सेविका पुष्पा कुमारी और मीना कुमारी मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।