अपने संतान को अपनी जन्मभूमि से लगा अवश्य रखें: त्यागी
खगड़िया में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि बच्चों को विद्वान, डॉक्टर, इंजीनियर बनाना जरूरी है, लेकिन इंसानियत नहीं भूलनी चाहिए। उन्हें ज्ञान के साथ-साथ अपनी...

खगड़िया । एक प्रतिनिधि अपने बच्चों को विद्वान, विदुषी, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस अवश्य बनाएं। जितना हो सके उसे ज्ञान से भर दें, लेकिन इंसान बनना ना भूलें। उसे पढ़ने देश-विदेश अवश्य भेजें लेकिन उसे जन्मभूमि सगे-संबंधी से लगाव रखना भी सिखाएं, ताकि आपका जीवन जीवंत सार्थक हो सके। यह बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने भूतपूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार दत्त की छठी पुण्यतिथि पर उपस्थित खगड़ियावासियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक अजय कुमार घोष, दार्शनिक शंभू कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य अजीत सरकार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल चंद्र घोष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, रविदास संघ के जिलाध्यक्ष किशोर दास, आरटीआई कार्यकर्ता अमरीश यादव, युवा शक्ति के नेता मनीष कुमार, समाजसेवी बंटी कुमार, इंद्रदेव दास, श्रीकांत पोद्दार, नीरज कुमार यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।