Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsElection Officials Honored for Successful Conduct of Assembly Elections in Khagaria
विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद सम्मान समारोह आयोजित

विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद सम्मान समारोह आयोजित

संक्षेप:

विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद सम्मान समारोह आयोजितविधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद सम्मान समारोह आयोजितविधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद सम्मा

Nov 21, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

खगड़िया । नगर संवाददाता विधानसभा चुनाव का शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मियों को खेल भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में डीएम नवीन कुमार ने कहा कि चुनाव क ो प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकिारयों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर ढंग से संपन्न कराया। इसके लिए चुनाव कार्य में लगे हर अधिकारी कर्मी बधाई के पात्र हैं। वहीं एसपी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान हर स्तर से बेहतर कार्य हुआ।

चाहे प्रशासनिक स्तर हो अथवा पुलिसिंग। हर जरुरत के कार्यों को काफी सरलता व सफलता के साथ संपन्न कराया गया। इसमें सभी की भूमिका अहम है। हर किसी ने अपने जिम्मेवारियों का बेहतर निर्वहन किया। वहीं डीडीसी अभिषेक पलासिया ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में स्वीप कोषांग के द्वारा बेहतर कार्य किया गया। जबकि अन्य कोषांगों ने अपने हर कार्यों को समय के साथ संपन्न कराया। मौके पर एडीएम आरती, एडीएम लोक शिकायत, उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, डीटीओ विकास कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध, डीपीआरओ कौशिकी कश्यप, डीएओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;