
तीन महीने पहले मारपीट में घायल वृद्ध की मौत
खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास उत्तरी गांव में तीन महीने पहले हुई मारपीट के बाद घायल वृद्ध रामचंद्र साह की रविवार को मौत हो गई। पड़ोसी द्वारा नशे में घर में घुसकर उन पर हथौड़ी से हमला किया गया...
खगड़िया। गंगौर थाना क्षेत्र के भदास उत्तरी गांव में तीन महीने पूर्व हुई मारपीट में घायल वृद्ध की रविवार को मौत हो गई। मृतक गंगौर थाना क्षेत्र के भदास उत्तरी गांव के वार्ड 4 निवासी रामचंद्र साह बताया जा रहा है। मृतक के पुत्र ने बताया कि तीन महीने पूर्व पड़ोसी ने नशापान कर के घर में घुस गया और उसकी मां-पापा को हथौड़ी से सिर पर वारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। वहीं दोनों का खगड़िया सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पापा की हालत गंभी देख हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर द्वारा पापा का इलाज किया जा रहा था।

वहीं महीनों इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। रविवार को सिर में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही उसके पापा की मौत हो गई। इधर गंगौर थानाध्यक्ष श्याम पासवान ने बताया कि मारपीट का आवेदन मिला था। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




