ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियामानसी के राजाजान गांव में आग से आठ घर राख

मानसी के राजाजान गांव में आग से आठ घर राख

जिले के मानसी थानान्तर्गत राजाजान गांव में गुरुवार को आग लगने से आठ घर जल गए। घटना में नकदी, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि देखते ही देखते स्वाहा हो गये। जिस समय घटना हुई घर के अधिकांश सदस्य फसल कटनी को लेकर...

मानसी के राजाजान गांव में आग से आठ घर  राख
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 03 Apr 2020 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के मानसी थानान्तर्गत राजाजान गांव में गुरुवार को आग लगने से आठ घर जल गए। घटना में नकदी, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि देखते ही देखते स्वाहा हो गये। जिस समय घटना हुई घर के अधिकांश सदस्य फसल कटनी को लेकर बहियार में थे। आसपास के लोगों की तत्परता से आग बुझायी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच कर आग बुझाने में मदद की। जब तक आग बुझायी गई तब तक गायत्री देवी, संजय यादव, अनिरुद्ध यादव, पवन यादव, शत्रुध्न यादव, मोहन यादव, रौशन कुमार व अंकेश कुमार सहित आठ लोगों के घर राख हो गए।

घटना के बाद मची अफरातफरी: घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देखकर लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें? स्थानीय युवाओं ने आसपास के घरों से पानी ढो-ढोकर आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण का कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका।

राजस्व कर्मचारी ने लिया घटनास्थल का लिया जायजा : सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी किशोर कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूची राहत के लिए सीओ को समर्पित की जाएगी। प्रखंड उपप्रमुख हीरालाल यादव, सरपंच मनोज कुमार, उपमुखिया राकेश कुमार उर्फ सिट्टु यादव ने प्रशासन से शीघ्र राहत की मांग की है। इधर सीओ अरुण कुमार सफोज ने बताया कि सभी पीड़ितों के बीच पॉलीथिन का वितरण कर दिया गया। राशि तीन अप्रैल को दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें