ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाआठ डॉक्टरों के सहारे चल रहे हैं 25 स्वास्थ्य केन्द्र

आठ डॉक्टरों के सहारे चल रहे हैं 25 स्वास्थ्य केन्द्र

25 स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन के लिए मात्र आठ चिकित्सक कार्यरत...

आठ डॉक्टरों के सहारे चल रहे हैं 25 स्वास्थ्य केन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याFri, 25 May 2018 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

25 स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन के लिए मात्र आठ चिकित्सक कार्यरत हैं।

प्रखंड के मरीजों की स्थिति यह है कि तकरीबन तीन लाख की आबादी में अधिकांश मरीजों का इलाज ग्रामीण डॉक्टर से किया जा रहा है। यही कारण है कि अकुशल चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग चुप्पी साधे हुए है। बताया जाता है कि प्रखंड के तकरीबन तीन लाख आबादी की स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पांच अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र एवं 19 उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं।

इस केन्द्र के नियमित संचालन के लिए मात्र आठ चिकित्सक कार्यरत हैं। खासकर महिला चिकित्सक का पद इस प्रखंड में कई दशकों से रिक्त पड़ा हुआ है। प्रखंड में चकित्सा व्यवस्था की स्थिति यह है कि पदसथापित एएनएम व कम्पाउंडर यहां डॉक्टर की भूमिका की भूमिका निभाते हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिकित्सा व्यवस्था का धरातल पर कितने लोगों को सही लाभ मिल पाता होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें