खगड़िया रेलवे जंक्शन से आठ किलोग्राम गांजा के साथ बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार
खगड़िया रेलवे स्टेशन पर एक तस्कर को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्कर की पहचान बेगूसराय के राज कुमार के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग एक...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सोमवार की देर शाम 15705 अप कटिहार-नई दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से एक व्यक्ति को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख 20 हजार आंका गया। तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना अंतर्गत आहोक गांव के 19 वर्षीय राज कुमार के रूप में की गई है। जिसे खगड़िया जीआरपी को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जांच में एक व्यक्ति को पिठ्ठू बैग में आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा गया।
वह ट्रेन से यात्रा कर गांजा की खेप ले जा रहा था। आरपीएफ एसआई निक्की कुमारी के नेतृत्व में सिपाही सज्जन कुमार, कौशल कुमार द्वारा कार्रवाई में पकड़ा गया। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर बता दें कि इससे पहले भी कई बार गांजा की खेप पकड़ी जा चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




