Dr Sanjeev Kumar Announces Infrastructure Development in Parbatta Constituency दो करोड़ से चार स्कूलों के भवन बनेंगे, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDr Sanjeev Kumar Announces Infrastructure Development in Parbatta Constituency

दो करोड़ से चार स्कूलों के भवन बनेंगे

खगड़िया के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने कई विद्यालयों और सड़कों के निर्माण की घोषणा की। 46 लाख से लेकर 2.77 करोड़ रुपये तक की लागत से ये परियोजनाएं अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। विधायक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 30 Dec 2024 12:51 AM
share Share
Follow Us on
दो करोड़ से चार स्कूलों के भवन बनेंगे

खगड़िया। परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि कन्हैयाचक उच्च विद्यालय में 46 लाख 55 हजार, उच्च विद्यालय बैसा 46 लाख 55 हजार, प्लस टू इंटर विद्यालय भरतखंड 47 लाख एवं इस्लामपुर प्राथमिक विद्यालय का भी 47 लाख की लागत से भवन का निर्माण होगा। वही ग्रामीण कार्य विभाग से महेशलेट मोड़ से से उदयपुर तक 2.77 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा। जबकि पीडब्लूडी सड़क से शेर-दीना चकला रोड 1.32 करोड़ , कटघरा वार्ड संख्या 12 में 1. 28 करोड़ की लागत से दौरागाछी से मुसहरी सड़क, 61 लाख की लागत से एनएच- 31 देवठा से पहाड़पुर सड़क का 54 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि सभी काम अप्रैल तक पूरा करा लिया जाएगा। सभी विद्यालयों का प्रश्न उसनेे विधानसभा में उठाया था। साथ ही मुख्य मंत्री से भी मिलकर भवन और सड़क बनाने को लेकर आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने उसे जल्द पूरा करने की भी बात कही थी। विधानसभा चुनाव के समय जो वादों यहां जनता से किया था उसे मैंने लगभग पूरा किया। अगर कुछ बचा हुआ है तो वह भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। परबत्ता हमारी जन्मभूमि है और जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी सुंदर होता है। इसलिए परबत्ता विधानसभा के विकास के लिए मैं अंतिम सांस तक संकल्पित हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।