सिराजपुर के लाल ने कैप्टन बनकर खगड़िया का नाम किया रोशन

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

सिराजपुर के लाल ने कैप्टन बनकर खगड़िया का नाम किया रोशन सिराजपुर के लाल ने कैप्टन बनकर खगड़िया का नाम किया रोशन

सिराजपुर के लाल ने कैप्टन बनकर खगड़िया का नाम किया रोशन

परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सिराजपुर गांव निवासी वायु सेना के वारंट ऑफिसर मुकेश चौधरी के पुत्र डॉ. प्रियदर्शन कुमार ने भारतीय थल सेना में कैप्टन बनकर जिले का नाम रोशन किया। प्रियदर्शन कुमार ने कर्नाटक से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस ) की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें थल सेवा में कैप्टन पद प्राप्त हुआ। एमएच रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके माता-पिता ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर हौसला अफजाई की। यह पल परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गया।उनकी इस उपलब्धि पर परबत्ता प्रखंड सहित सिराजपुर गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. प्रियदर्शन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।