मारपीट कर पति को घायल करने का आरोप, दिया आवेदन

Apr 08, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

बेलदौर में रिंकू शर्मा की पत्नी विनीता देवी ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोपाल उर्फ राजेश शर्मा और अन्य लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की। घटना सोमवार को हुई, जिसमें एक आरोपी ने विनीता के मंगलसूत्र को भी छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट कर पति को घायल करने का आरोप, दिया आवेदन

बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के लालगोल बासा निवासी रिंकू शर्मा के 35 वर्षीया पत्नी विनीता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही नातेदार रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पति को घायल कर देने की शिकायत की है। घटना सोमवार की संध्या पांच बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक नामजद गोपाल उर्फ राजेश शर्मा, अमन कुमार सहित पांच लोगों ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। नामजद अमन कुमार बीच बचाव करने पहुंची आवेदिका के साथ भी मारपीट कर मंगलसूत्र छीन लिया। मारपीट के कारणों के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।