निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर सीएस से स्पष्टीकरण
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर सीएस से स्पष्टीकरणनिरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर सीएस से स्पष्टीकरणनिरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर सीएस स

खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम नवीन कुमार ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) से स्पष्टीकरण पूछा है। बताया जा रहा है कि स्पष्टीकरण में पूछा कि बेलदौर प्रखंड के पीएचसी, एपीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का गत चार सितंबर को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, कर्मी की उपस्थिति, सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता, रख रखाव एवं ओपीडी संचालन आदि में काफी त्रुटियां मिली। जिला गोपनीय शाखा के पत्र द्वारा गत 26 अगस्त को निर्देशित किया गया था कि 31 अगस्त तक जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अपेक्षित सुधार कर ली जाए, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि निर्देशों की अनदेखी की गई।
वहीं चार सितंबर को भ्रमण के क्रम में आप अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण के जबाव देने के निर्देश दिया है। वहीं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक चार सितंबर का वेतन स्थगित किया जाने के भी आदेश जारी किए हैं। बॉक्स::: बीएलओ को स्पष्टीकरण समर्पित करने तक वेतन स्थगित करने का निर्देश बेलदौर,एक संवाददाता। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के नाम पर पांच सौ रुपए रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक बोबिल पंचायत के हनुमान नगर गांव के शिक्षक सह बीएलओ एवं स्थानीय निवासी साजन के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के नाम पर साजन से पांच सौ रुपया रिश्वत के रूप में मांगने की सुनाई दे रहे हैं। हालाकि वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस संबंध में एलईओ सह प्रभारी बीईओ मनोहर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं ऑडियो के आधार पर शिक्षक प्रमोद साह से स्पष्टीकरण पूछा गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रमोद कुमार मध्य विद्यालय हनुमान नगर में कार्यरत हैं। वे बेलदौर विधानसभा के भाग संख्या 314/150 के बीएलओ के रूप में अपने क्षेत्र के मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने हेतु राशि की डिमांड कर रहे थे, जो अवैध है। वायरल वीडियो से पुष्टि हो रहा है कि श्री कुमार निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, अनुशासनहीनता, सुरक्षा एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही को परिलक्षित कर रहा है। इस संबंध में पत्र संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर उन्हें अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। वही उक्त कृत के लिए निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के तहत अनुशासनिक कार्रवाई हेतु सक्षम पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा। स्पष्टीकरण का जबाव समर्पित करने तक उक्त शिक्षक का वेतन को स्थगित कर दिया गया है। फॉलोअप: कुणाल हत्याकांड मामले में तीन नामजद समेत आधा दर्जन पर मामला दर्ज बदमाशों ने मथार गांव में किए गए फायरिंग में दो युवकों को लगी थी गोली एक युवक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा है इलाज खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफ स्सिल थाना क्षेत्र के मथार में गोली मारकर बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या करने एवं एक युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में मृतक के पिता संजीव यादव के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में तीन नामजद व तीन से चार अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि कुछ बातों को लेकर हुए विवाद के बाद संजीव यादव आदि लोग मामले की जानकारी लेने एवं समझौता करने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में कुणाल व सौरभ को गोली लगी। जिसमें कुणाल की मौत हो गई। जबकि सौरभ का गंभीर स्थिति में फिलहाल इलाज किया जा रहा है। प्राथमिकी के बाद पुलिस घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




