
अलौली: अस्पताल गेट के पास बजता है डीजे, रोगी परेशान
अलौली: अस्पताल गेट के पास बजता है डीजे, रोगी परेशान अलौली: अस्पताल गेट के पास बजता है डीजे, रोगी परेशान
अलौली । एक प्रतिनिधि प्रशासनिक निर्देश के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य गेट के पास काफी देर तक रुककर डीजे बजाया जाता है। किसी भी उत्सव में डीजे की धमक अस्पताल में भत्र्ती मरीज एवं प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती को बेचैन कर देता है। जिस पर ना तो स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा कोई पहल होती है और ना ही अस्पताल की सुरक्षा में लगे दर्जन से अधिक कर्मियों द्वारा परिसर के पास डीजे को बंद कराया जाता है। ना ही आवाज को धीमी करायी जाती है। उसके स्थान पर सुरक्षा गार्ड भी डीजे का आनंद लेते देखे जाते हैं।

पुलिस प्रशासन कई वर्षो से डीजे बजाने पर रोक की बात तो करते हैं, परन्तु आज तक उक्त निर्देश का पालन होते नहीं देखा गया है। इतना तो प्रशासन एवं प्रबंधक द्वारा किया जा सकता है कि सार्वजनिक स्थल एवं अस्पताल परिसर में डीजे बजाने पर रोक किया जा सके या धीमी आवाज में वहां से जल्दी गुजर जाय। दिल के मरीज एवं बीमार लोगों को डीजे की धमक कितना असर करता है यह तो मरीज ही बेहतर समझ सकते हैं। सामान्य स्थानों पर आमलोग भी कड़ी आवाज से परेशान रहते हैं। इतना भी नहीं गांव की सड़कें भी बाधित हो जाती है। इस स्थिति में बीमार लोग, घटना दुर्घटना, सर्पदंश के मरीज, एंबुलेंस आदि की कठिनाई बढ़ जाती है। बोले अधिकारी: अस्पताल परिसर में डीजे बजाना वर्जित है। जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा। जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हो। डॉ मनीष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अलौली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


