आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हो होली : डीएम

Feb 27, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share Share
Follow Us on

आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हो होली : डीएम आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हो होली : डीएम

आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हो होली : डीएम

खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी तीन व चार मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि पर्व पूरी तरह से शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। कहा कि अगर कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास करें तो इसकी सूचना दें। जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। वहीं एसपी राकेश कुमार ने कहा कि जगह जगह दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।वहीं अश्लील गाने बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जाएगी। जिससे होली के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं शराब कारोबारियों व शराबियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। वही मानसी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख हीरालाल यादव ने पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की। वही वार्ड सदस्य गुड्डु साह ने अगिनशमन टीम को अलर्ट रखने की जरूरत जतायी। बैठक के दौरान सभी एसडीपीओ व डीएसपी, सदर एसडीओ धनंजय कु मार, गोगरी एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, राजद के रणवीर कुमार, भाजपा के आलोक विद्यार्थी, अक्षय सूरी समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य आदि भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।